फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight policemen laid siege, only one arrested in the slaughter of banned cattle, five accused absconded

आठ पुलिसकर्मियों ने की घेराबंदी, प्रतिबंधित मवेशी के वध में सिर्फ एक गिरफ्तार, पांच आरोपी हुए फरार

Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eight policemen laid siege, only one arrested in the slaughter of banned cattle, five accused absconded
कानपुर देहात। राजपुर के सट्टी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों ने कमलरोड बंबा के पास घेराबंदी कर प्रतिबंधित मवेशी काट रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। पांच आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

सट्टी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को शनिवार सुबह 5:39 बजे किसी ने सूचना दी कि कमलपुर रोड नहर बंबा के पास कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी काट रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी अभिषेक यादव, सिपाही नितेश पाल, नरेंद्र सिंह, शुभम कुमार, जोनी कुमार, अर्जुन मलिक, जीप चालक अमित कुमार के साथ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बातम की बगिया बांसमंडी अवरनगंज निवासी इसरार को पकड़ लिया। वहीं मौके पर मौजूद पांच अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मौके से भागे आरोपियों की पहचान कसौड़ा निवासी राजू, ताज उर्फ गरारा, बच्चू, आसिफ, नईम के रूप में हुई। सभी आरोपी सट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसरार को जेल भेज दिया गया, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही। मौके से 2.40 क्विंटल मांस, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक रेती, दो बाइक व मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed