{"_id":"68dc4775cba81052b60fd2fe","slug":"eight-arrested-for-gambling-under-the-protection-of-a-bounty-gangster-kanpur-news-c-362-1-ka11002-132395-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इनामिया गैंगस्टर के संरक्षण में जुआ खेल रहे आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इनामिया गैंगस्टर के संरक्षण में जुआ खेल रहे आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा पुलिस ने मंगलवार को राम जानकी मंदिर के पीछे स्थित होटल मनु ग्रांड के कमरा नंबर 202 में दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार होटल संचालक की मिलीभगत से इनामिया गैंगस्टर राजू चिकना व मासूम अली के संरक्षण में जुआ खिलाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस की दबिश के दौरान वे भागने में कामयाब रहे।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि होटल में दबिश के दौरान बर्रा पुलिस ने जरौली फेज एक निवासी सुमित कुमार, केबी काॅलोनी बर्रा निवासी राजेश कुमार मिश्रा, विश्वबैंक आई ब्लॉक निवासी विकास गुप्ता, मछरिया निवासी इरशाद अहमद, विश्वबैंक निवासी राजीव शर्मा, योगेन्द्र पाल, सुधांशु श्रीवास्तव व बर्रा के कुलदीप को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गैंग सरगना राजू किदवईनगर थाने से एनडीपीएस एक्ट में 25 हजार का इनामिया है। वह बांदा के अतर्रा से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित है। मासूम और राजू की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने होटल संचालक को आरोपी नहीं बनाया है लेकिन उसकी इस खेल में मिलीभगत की पुष्टि अपने जारी किए गए प्रेसनोट में की है। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। (संवाद)