{"_id":"61acfd353869a82da86b9b58","slug":"education-will-start-in-vssd-college-college-was-closed-for-a-week-due-to-fear-of-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वीएसएसडी कॉलेज में शुरू होगी पढ़ाई, तेंदुए के खौफ के चलते हफ्ते भर से बंद था कॉलेज, जंगल एरिया की तरफ हुई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वीएसएसडी कॉलेज में शुरू होगी पढ़ाई, तेंदुए के खौफ के चलते हफ्ते भर से बंद था कॉलेज, जंगल एरिया की तरफ हुई बैरिकेडिंग
Sun, 05 Dec 2021 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:26 PM IST
सार
प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में छात्रवृत्ति, लैपटॉप, परीक्षा के फॉर्म भरे जा रहे हैं। लॉ छात्रों की परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई है लेकिन अभी तक फॉर्म नहीं भरे गए हैं। चूंकि तेंदुआ रात में ही निकलता है, ऐसे में कॉलेज को चार बजे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज में तेंदुआ दिखने से खौफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेंदुए के खौफ से पिछले एक हफ्ते से बंद चल रहा वीएसएसडी डिग्री कॉलेज सोमवार से सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। वन विभाग और पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों को कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। जंगल एरिया की तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।
केमिस्ट्री लैब की ओर छात्र नहीं जा सकेंगे। कॉलेज एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। पिछले एक हफ्ते से वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ घूम रहा है। पढ़ाई का नुकसान झेल चुके कॉलेज प्रशासन ने अब कॉलेज को खोलने का फैसला किया है।
प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में छात्रवृत्ति, लैपटॉप, परीक्षा के फॉर्म भरे जा रहे हैं। लॉ छात्रों की परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई है लेकिन अभी तक फॉर्म नहीं भरे गए हैं। चूंकि तेंदुआ रात में ही निकलता है, ऐसे में कॉलेज को चार बजे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक कॉलेज पांच बजे बंद होता था। एक नंबर गेट से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा। सीमित परिसर में ही छात्रों की चहलकदमी रहेगी। प्राचार्य डॉ. बिपिन कौशिक ने कहा कि सोमवार से कॉलेज सुचारु रूप से संचालित होगा। वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रहेंगी।