फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Education Drive Gains Momentum in Jugiyana Basti, Institutions Join Admission Campaign

Kanpur: जुगियाना बस्ती में जागी शिक्षा की अलख; पहल हुई तो बढ़े कई हाथ, बच्चों को मिला स्कूलों में प्रवेश

Sun, 02 Aug 2026 11:49 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 02 Aug 2026 11:49 AM IST
सार

Kanpur News: जुगियाना बस्ती में शिक्षा की अलख अब जनभागीदारी का रूप लेने लगी है। अमर उजाला की ओर से शिक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के बाद क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने के लिए कई संस्थाएं आगे आई हैं।

विज्ञापन
Education Drive Gains Momentum in Jugiyana Basti, Institutions Join Admission Campaign
अमर उजाला अभियान के बाद बच्चों के प्रवेश शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कहते हैं कि अगर नीयत साफ हो और पहल सच्ची, तो मदद के लिए अपने आप कई हाथ आगे बढ़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा शहर की जुगियाना बस्ती में देखने को मिला, जहां अमर उजाला की ओर से शिक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के बाद अब बदलाव की एक नई बयार बहने लगी है। अभियान की सफलता के बाद कई सामाजिक संस्थाओं ने आगे आकर बस्ती के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनके भविष्य को संवारने का जिम्मा संभाला है।

विज्ञापन
Trending Videos

शिविर लगाकर कराए गए बच्चों के दाखिले

इसी कड़ी में रविवार को जुगियाना बस्ती में एक विशेष दाखिला शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बस्ती के उन बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना था, जो किसी कारणवश अब तक स्कूल नहीं जा पा रहे थे या बीच में ही जिनकी पढ़ाई छूट गई थी। शिविर में परिजनों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Education Drive Gains Momentum in Jugiyana Basti, Institutions Join Admission Campaign
अमर उजाला अभियान के बाद बच्चों के प्रवेश शुरू - फोटो : amar ujala

नामी सरकारी स्कूलों में मिला प्रवेश

अभियान और संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों के चलते बस्ती के बच्चों को शहर के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों के चेहरों पर स्कूल जाने की खुशी और एक नई उम्मीद साफ झलक रही थी।

विज्ञापन

अमर उजाला की पहल की सराहना

बस्ती के निवासियों और स्थानीय लोगों ने अमर उजाला द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। परिजनों का कहना था कि अमर उजाला ने उनकी बस्ती की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके कारण आज संस्थाएं उनके बच्चों के भविष्य के लिए आगे आई हैं। संस्था के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया है कि प्रवेश के साथ-साथ बच्चों की आगे की पढ़ाई, कॉपी-किताबों और अन्य जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed