{"_id":"5edbb3208ebc3e90984dc280","slug":"economic-situation-of-the-country-will-stronger-in-one-year-naresh-aggarwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरेश अग्रवाल बोले एक वर्ष में मजबूत हो जाएगी देश की आर्थिक स्थिति, राम मंदिर का जिक्र कर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश अग्रवाल बोले एक वर्ष में मजबूत हो जाएगी देश की आर्थिक स्थिति, राम मंदिर का जिक्र कर कही ये बात
Sat, 06 Jun 2020 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल सफलताओं और चुनौतियों भरा रहा। इस वर्ष लंबित चले आ रहे अयोध्या मामले, धारा-370, नागरिकता संशोधन बिल जैसे कई मुद्दों को हल किया गया। कोरोना संकट में देशवासियों ने सामूहिक एकता दिखाई और हमेशा इसी एकता से भारत विपत्ति पर विजय पाता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों को लेकर विपक्ष की ओर से की जा रही टिप्पणियों पर उनकी आलोचना भी की। अपने बैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन करना पड़ा। यह साहसिक फैसला था और इसके चलते आर्थिक मंदी का दौर भी है, लेकिन चुनौतियों का सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र और राज्य सरकार ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) के क्षेत्र में बड़ी आर्थिक घोषणाएं की हैं और इनकी मदद से आर्थिक मंदी को सफलतापूर्वक दूर कर लिया जाएगा। नरेश अग्रवाल ने कहा कि एक वर्ष में पूरा भारत फिर से आर्थिक रूप से बुरे वक्त से निकल कर मजबूती के साथ खड़ा हो जाएगा। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की हर संभव मदद सरकार ने की।
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में हरदोई में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों की मदद कर वृहद कार्य किया है और इसके लिए जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अनेकों उपलब्धियां हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष उपलब्धियों पर बात ही नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यही आचरण रहा तो यह और सिकुड़ जाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
चीन सीमा विवाद पर भी बोले नरेश
चीन सीमा विवाद पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में मजबूत हो चुका है। किसी के आंखे तरेरने से भारत दबाव में नहीं आता, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति के कारण सामने वाले को ही बचाव की मुद्रा में आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चीन सीमा विवाद पर भी भारत ही मजबूत खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के मामले पर भी भारत मुंह तोड़ जवाब दे रहा है।