फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ec lash out sakshi maharaj came on back foot

'4 बीवी, 40 बच्चे' वाले बयान पर साक्षी महाराज की सफाई

Sun, 08 Jan 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 10:26 AM IST
सार

-शुक्रवार को मेरठ में साधु सम्मेलन में चार बीवी व चालीस बच्चे वाले बयान पर कसा शिकंजा
-बोले, साधु सम्मेलन में महिलाओं की समस्या व बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर रखे थे विचार 
-राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि वह तो शुरु से ही साधु संतों का मुद्दा है भाजपा का नहीं 

विज्ञापन
ec lash out sakshi maharaj came on back foot
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)

विस्तार

साक्षी महाराज के 'चार बीवी व चालीस बच्चे' वाले बयान पर चुनाव आयोग के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद सांसद के सुर बदल गए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में पत्रकारों से वार्ता के दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने मेरठ में हुए साधु सम्मेलन में महिलाओं की समस्या व '4 बीवी, 40 बच्चे' वाले बयान पर साक्षी महाराज की सफाई, वहां तो जनसंख्या पर मंथन चल रहा थासंख्या के मुद्दे पर चल रहे मंथन पर अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन


पूरा मामला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
'4 बीवी, 40 बच्‍चे' वाले बयान पर साक्षी के खिलाफ FIR, EC ने मांगा जवाब
विज्ञापन

 

राम मंदिर बीजेपी का नहीं साधु, संतों का मुद्दा

ec lash out sakshi maharaj came on back foot
डेमो
वहां पर कोई राजनीतिक मंच नहीं था और ना ही किसी पार्टी का कार्यक्रम था। साक्षी ने राम मंदिर के मुद्दे को भी भाजपा का नहीं बल्कि साधु संतों का बताया। चुनाव आयोग के नोटिस दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि नोटिस का वह जवाब दे देंगे।
 

चार बीवी व चालीस बच्चे होने से देश की जनसंख्या पहुंची 132 करोड़

ec lash out sakshi maharaj came on back foot
डेमो

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश की जनसंख्या 132 करोड़ पहुंच गई है। जमीन घट रही है और जनसंख्या बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। सांसद बोले कि मैंने नारी का सम्मान करते हुए कहा था कि औरत कोई मशीन नहीं है। इसलिए न चार बीबी व चालीस बच्चे चलेंगे और ना ही तीन तलाक चलेगा। कहा हम चार भाई हैं और चारों सन्यासी हैं।

 
विज्ञापन

बोले साक्षी, राम मंदिर तो बन गया है...

ec lash out sakshi maharaj came on back foot
डेमो
इसके लिए हमें इनाम मिलना चाहिए। मैने यह बात जहां कही थी, वह एक संत सम्मलेन था। वहां न कोई बीजेपी का कार्यकर्ता था और ना ही किसी अन्य पार्टी का कोई प्रत्याशी था। राम मंदिर के मुद्दे पर साक्षी ने कहा कि बीजेपी ने भगवान राम व साधु संतों का साथ दिया तो हमने उनका साथ दिया। राम मंदिर बीजेपी का नहीं साधु, संतों का मुद्दा है। साधु, महात्माओं के आग्रह पर बीजेपी उनके साथ जुड़ी थी। राम मंदिर तो बन गया है, भले ही अभी छोटा बना है। हम इसे भव्यता प्रदान करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed