फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp mp sakshi maharaj controvertional statement at meerut

'4 बीवी, 40 बच्चे' वाले बयान पर साक्षी के खिलाफ FIR

Sun, 08 Jan 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/मेरठ
टीम डिजिटल/मेरठ Updated Sun, 08 Jan 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
bjp mp sakshi maharaj controvertional statement at meerut
साक्षी महाराज - फोटो : SELF

उन्नाव से भाजपा सांसद एवं आचार्य महामंडलेश्वर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने विवादित बयान दे डाला। मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद ने कहा कि चार बीवी और 40 बच्चे हमारे देश को मंजूर नहीं हैं। सभी राजनैतिक दल और हिंदुस्तान की जनता बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंतित है। उधर, साक्षी महाराज के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। भाजपा का साक्षी महाराज के इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


भारत सरकार को इस पर कड़ा कानून बनाना चाहिए। तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है। उप्र को लूटने वाले सपाई जब अपने परिवार और पार्टी को ही टूटने से नहीं बचा पा रहे हैं, तो उप्र को क्या संभालेंगे। विधान सभा चुनाव में कैराना और कश्मीर का मुद्दा भी रहेगा। साक्षी महाराज ने इशारों ही इशारों में खुद को यूपी के सीएम प्रत्याशी के लिए उपयुक्त चेहरा बता दिया।

विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे

bjp mp sakshi maharaj controvertional statement at meerut
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांसद साक्षी महाराज

साक्षी महाराज शुक्रवार को वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर के सामने जैन विवाह मंडप में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता में कहा कि उप्र के विधान सभा चुनावों में हम श्रीराम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे। मंदिर भाजपा का मुद्दा कभी नहीं रहा। यह साधु संतों का मामला है। विश्व हिंदू परिषद का मामला है। वैसे भी अयोध्या में मंदिर बन चुका है, भले ही छोटा हो। संतों का साथ अगर कांग्रेस देती, तो हम उनके साथ होते। भाजपा ने साथ दिया, इसलिए भाजपा के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि उप्र में जब मुलायम की सरकार थी, तो दूसरे प्रदेश के गुंडे बदमाश भी यूपी में आ गए थे। जब कल्याण सिंह की सरकार आई, तो प्रदेश छोड़कर भाग गए। भाजपा के शासन में जनता भयमुक्त हो जाती है। उप्र में सीएम पद का चेहरा कौन होगा, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा नरेंद्र मोदी हैं, उनके चेहरे पर ही उप्र में भाजपा सरकार बनेगी। 

सीएम पद के लिए उनका चेहरा भी कोई बुरा नहीं

bjp mp sakshi maharaj controvertional statement at meerut
साक्षी महाराज - फोटो : SELF

हालांकि प्रेसवार्ता से पहले हुई बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि सीएम पद के लिए उनका चेहरा भी कोई बुरा नहीं है। चुनावों में कैराना से जनता के पलायन और कश्मीर को भी मुद्दा बनाया जाएगा। एक फरवरी को केंद्र का बजट आने वाला है। उसके विरोध में सभी विपक्षी इकट्ठा हो गए हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने बोल दिया है कि बजट तो आएगा।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत प्रेमदास महाराज अध्यक्ष ब्रजमंडल साधू समाज, महंत सुंदरदास महाराज, जगदगुरु ब्रह्मचारी कृष्णा स्वरूप महाराज, महंत लाडलीदास महाराज, उदयआश्रम जी महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास नाथ महाराज, महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज आदि संत उपस्थित रहे।

विज्ञापन

​धार्मिक उन्माद के आरोप में घिरे सांसद साक्षी महाराज 

bjp mp sakshi maharaj controvertional statement at meerut
साक्षी महाराज

आदर्श आचार संहिता उलंघन के मामले में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज और महन्त महेन्द्रदास के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सदर थाने में तैनात दरोगा की तहरीर के आधार पर की गई है। सांसद पर धर्म के नाम पर आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगा था। जिसकी पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग ने पुलिस और प्रशासन से मांगी थी। उन्नाव के सांसद द्वारा संत समागम में दिया गया बयान को धर्म के प्रति आपत्तिजनक भाषण देने के सम्बंध में बताया गया।

इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज कुमार पंत ने बताया कि थाने में तैनात उप निरीक्षक रामकुमार सिंह की तहरीर के आधार पर कार्यक्रम के आयोजक महन्त महेंद्रदास और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के विरूद्घ बालाजी मंदिर में आयोजित समागम में धर्म के प्रति आपत्तिजनक भाषण देने के सम्बंध में धारा  188, 295 ए, 298, 505(3), 153 बी, और 171 एस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सदर इंस्पेक्टर ने बताया कि इस कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं ली गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी बी चंद्रकला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से साक्षी महाराज के भाषण पर रिपोर्ट मांगी गयी है। हमने भाषण का टेप सुनने के बाद रिपोर्ट भेज दी है। एसएसपी जे. रविन्दर गौड़ ने बताया कि पूरे मामले में भाषण की रिकार्डिंग सुनने के बाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed