फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ec allowed mayawati birthday celebration

चुनाव आयोग की अनुमति से कटेगा माया का बर्थ डे केक 

Sat, 14 Jan 2017 02:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 02:51 PM IST
सार

कैंट और बिठूर विधानसभा की अनुमति मिली
 

विज्ञापन
ec allowed mayawati birthday celebration
कैंट और बिठूर विधानसभा की अनुमति मिली

विस्तार

आचार संहिता को देखते हुए बसपा की कानपुर जिला इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बर्थ डे मनाने और केक काटने की अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी से मांगी है। बिठूर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में केक काटने की अनुमति मिल गई है। आठ विधानसभा क्षेत्रों की अनुमति शनिवार तक मिल सकती है। बसपा सुप्रीमो का बर्थ डे 15 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सादगी से मनाया जाएगा। वह 61 साल की हो रही हैं, इसलिए 61-61 किलो ग्राम के केक काटे जाने हैं। बसपा के लोकसभा प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के जाजमऊ कालोनी में बहनजी का बर्थडे मनाया जाएगा। प्रत्याशी डॉ. हाजी नसीम अहमद की मौजूदगी में केक काटा जाएगा। इसी तरह बिठूर विधानसभा क्षेत्र में केक काटने की अनुमति मिली है। प्रत्याशी डॉ. आरपी कुशवाहा की मौजूदगी में केक काटा जाना है। इसी तरह का कार्यक्रम और विधानसभा क्षेत्रों में होगा। पार्टी मुख्यालय से कहा गया है कि बर्थ डे मनाने में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाएगा। बर्थ डे सेलिब्रेशन से बसपा का झंडा, नाम और चुनाव चिन्ह दूर रखा जाए। कार्यकर्ता जन्म दिन मनाएं, इस पर कोई रोक-टोक नहीं है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में अनुमति के बाद केक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को आठ विधानसभा क्षेत्रों की अनुमति मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed