फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-Summit to be held at IIT from the 23rd, UP Startup finale to take place

Kanpur News: आईआईटी में 23 से होगी ई-समिट, यूपी स्टार्टअप का होगा फिनाले

Thu, 08 Jan 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
E-Summit to be held at IIT from the 23rd, UP Startup finale to take place
कानपुर। वेंचर कैपिटलिस्टों, उद्योग जगत के दिग्गजों और उभरते उद्यमियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से वार्षिक फ्लैगशिप ई-समिट 2025 का आयोजन 23 जनवरी से किया जा रहा है। इस बार का तीन दिवसीय ई-समिट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी खास होने जा रहा है। समिट के दौरान यूपी स्टार्टअप 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू, मुंबई के साथ-साथ पहली बार दक्षिण कोरिया के सियोल से चुने गए विजेता स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ई-समिट के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप एक्सपो में स्टार्टअप्स को निवेशकों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षाविदों के समक्ष अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। वहीं यूपी स्टार्टअप फिनाले में वैश्विक स्तर के प्रतिभागी अपने बिजनेस मॉडल्स के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके अतिरिक्त यूथ एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज के माध्यम से स्कूली छात्रों को भी बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे कम उम्र में ही उद्यमिता की सोच को प्रोत्साहन मिल सके। ई-समिट 25 के दौरान मेटा, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक टेक कंपनियों के सहयोग से विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, जिनमें जेनेरेटिव एआई, डिजाइन थिंकिंग और स्ट्रैटेजिक ब्रांडिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed