फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-rickshaw stand will be built near every outpost

हर चौकी के पास बनेगा ई रिक्शा स्टैंड

Fri, 17 Dec 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw stand will be built near every outpost
बांदा। शहर में सड़क जाम की दिन-ब-दिन गंभीर हो रही स्थिति के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और बदलाव के निर्देश दिए हैं। बाजार में ई-रिक्शा प्रवेश पर रोक रहेगी। हर पुलिस चौकी के पास इनके लिए स्टैंड बनाया जाएगा। कोतवाली और चौकियों की पुलिस को ई-रिक्शा के नंबर और उसके मालिक की फोटो आदि का रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर कोतवाली, ट्रैफिक और चौकी इंचार्ज तथा ईओ की बैठक में आईजी ने कहा कि सभी चौकी के नाम से ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएं। हरेक ई-रिक्शा को एक नंबर एलाट हो जिसमें चौकी के नाम का पहला अक्षर अंकित किया जाए। ताकि रिक्शे की पहचान की जा सके। महेश्वरी देवी मंदिर और बाजार में ई-रिक्शे में पूरी तरह प्रतिबंध और बलखंडी नाका चौकी के पास बैरियर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अलीगंज चौकी की ओर से आने वाले वाहनों को फैमिली मार्ट के सामने बैरियर लगाया जाएगा। फैमिली मार्ट के अंदर ई-रिक्शा स्टैंड बनेगा। इसके आगे कोई चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा बाजार में नहीं जाएगा। रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन रामलीला मैदान के पास रोके जाएंगे। यहां स्टैंड बनेगा। आईजी ने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी रिक्शा बीच सड़क में रुककर सवारी नहीं उतारेगा या बैठाएगा। निश्चित जगहों पर खड़ा करके सवारी बैठाएं या उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed