{"_id":"663faf6b80adba6d3f0837b6","slug":"e-rickshaw-rams-into-dumper-on-highway-from-behind-woman-dead-eight-injured-etawa-news-c-216-1-etw1001-111694-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे पर डंपर में पीछे से ई-रिक्शा घुसा, महिला की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे पर डंपर में पीछे से ई-रिक्शा घुसा, महिला की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
बकेवर। ब्रेक लगने से अचानक रुके डंपर में पीछे से आ रहा ई-रिक्शा घुस गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए।
औरैया के अजीतमल थानाक्षेत्र के अटसू निवासी मनोज कुमार के ढाई वर्षीय बेटे उज्ज्वल का शनिवार को मुंडन संस्कार था। परिवार के सभी लोग ई-रिक्शा में सवार होकर लखना स्थित कालिका मंदिर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे महेवा स्थित हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहा ई-रिक्शा उसमें घुसकर पलट गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। हादसे में मनोज की मां सुशीला देवी (60) पत्नी राम सेवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें चालक बृजेश कुमार निवासी अटसू, ममता (30) पत्नी सुबोध कुमार निवासी बंसी सलेमपुर थाना अछल्दा, गुड्डी देवी (45) वर्ष पत्नी राजेंद्र सिंह, रूबी पुत्री राजेंद्र सिंह, उमा देवी (32) पत्नी मनोज, गोपी कुमारी (11) पुत्री मनोज, नारायण (8) पुत्र मनोज निवासी अटसू व बलराम (46) पुत्र छोटेलाल निवासी पुर्वा भदौरिया थाना अछल्दा शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। मनोज कुमार फरीदाबाद में रहकर एक फैक्टरी काम करते हैं। मनोज की पत्नी उमा देवी ने बताया कि पति को हादसे की सूचना दी गई है।