{"_id":"69752ea5ea40c0ad0302c9bd","slug":"e-rickshaw-lost-control-and-overturned-truck-wheel-stuck-kanpur-news-c-362-1-ka11013-140211-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलटा, ट्रक का पहिया फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलटा, ट्रक का पहिया फंसा
विज्ञापन
कानपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क में शनिवार को एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। वहीं, गल्ला गोदाम चौराहे के पास ट्रक का पहिया नाले के ढक्कन में फंस गया। दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुई।
केडीए चौराहे से गल्ला गोदाम रोड पूरी जर्जर हालत में है। इस रोड को पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया था लेकिन गड्ढे पूरी तरह से भरे नहीं गए। इलाके के रहमान अंसारी, जैद, जुनैब, शाकिब समेत कई लोगों का कहना है कि सीवर लाइन चोक होने के कारण खुले मैनहोल से गंदा पानी बहने से आवागमन करने में मुश्किल हो रही है। नगर निगम व जल संस्थान में कई बार शिकायत की सुनवाई नहीं हुई। शनिवार तड़के बारिश होने से पूरी सड़क फिसलन हो गई। इसमें ताड़बगिया निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र सवारी लेने के लिए डिफेंस कॉलोनी जा रहा था। तभी ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि उसमें कोई सवारी नहीं थी। ऐसे ही गल्ला गोदाम से केडीए चौराहे की ओर जाने वाले ट्रक का पहिया नाले के ढक्कन में फंस गया। क्रेन की मदद से उसे निकाला गया।
वर्जन
खुदाई का काम चल रहा है। जाजमऊ के वीआईपी रोड से शिवकटरा तक रोड बनाया जा रहा है। इसके बीच में एक डिवाइडर भी बनाया जाएगा। बारिश से सड़क की स्थिति खराब हो गई है। मिट्टी डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
- नूरैन अहमद, पार्षद वार्ड-73