फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   E rickshaw driver stabbed to death, mutilated body found in front of house, accused history sheeter arrested

Hamirpur: ई-रिक्शा चालक की डंडा मारकर हत्या, घर के सामने मिला क्षत-विक्षत शव, आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 12:10 PM IST
सार

Hamirpur Murder: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
E rickshaw driver stabbed to death, mutilated body found in front of house, accused history sheeter arrested
मौके पर जांच करती डॉग स्क्वायड टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में ई-रिक्शा चालक के दारू न लाने पर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर व सजायाफ्ता ने डंडा मार कर हत्या कर दी। सुबह मृतक के घर के सामने क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भाई ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देवगांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि भाई अविवाहित धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह (52) करीब दो वर्ष पूर्व डेढ़ बीघे खेती बेचकर ईरिक्शा खरीदा था और उसी को चलाकर परिवार भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात वह गांव पहुंचा और ई-रिक्शा को दरवाजे पर खड़ा करके चार्जिंग में लगा दिया। बताया कि इसके बाद घर के सामने रहने वाले गोविंद सिंह के साथ बैठकर शराब पीने लगा। शराब खत्म होने पर गोविंद सिंह ने भाई से दारू लाने को कहा। इस पर उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर और चेहरे पर जबरदस्त चोंटे
इसी बात को लेकर इन दोनों में झगड़ा हुआ, जिस पर उसने मुन्ना सिंह पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसके सिर और चेहरे पर जबरदस्त चोंटे आईं। यह देख कर वह भयभीत होकर घर के अंदर चला गया और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
सुबह उसने दरवाजे पर भाई का क्षत-विक्षत शव देखने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने मौके का जायजा लेने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर सीओ सदर राजेश कमल के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ सदर ने बताया कि मुन्ना सिंह को डंडे व किसी नुकीली चीज से हमला किया गया है। इससे अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भाई पुष्पेंद्र ने गोविंद सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed