{"_id":"65a9962a6d500990200f11fd","slug":"e-rickshaw-driver-overturned-after-collision-with-loader-two-injured-including-woman-kanpur-news-c-220-1-akb1006-7880-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा चालक की मौत, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा चालक की मौत, महिला समेत दो घायल
Fri, 19 Jan 2024 02:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर नगीना मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने लोडर चालक की पिटाई, इससे उसे भी चोटें आई।
थाना क्षेत्र के कस्बा रनिया निवासी अनुराग (24) पुत्र उमाशंकर ई-रिक्शा से ससुराल हमीरपुर जा रहा था। शाम छह बजे के करीब नगीना मोड़ पर पहुंचने पर उसके रिक्शे में पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। जिसे रिक्शा सड़क पलट गया। हादसे में चालक अनुराग की मौत हो गई। जबकि पारस कली नाम की महिला घायल हो गई। घटना देख पास के लोग दौड़े। लोडर चालक रवि निवासी सुल्तनापुर की पिटाई कर दी। इससे उसे भी चोटें आई। महिला घायल होने की वजह से पता नहीं बता सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पुखरायां भेजा। जहां से पारस कली को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अनुराग के शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। लोडर और ई-रिक्शा को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।