फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During the widening work of Rasdhan-Derapur road in Salempur village, four youths of the village abused and beat up the bulldozer driver and his three associates.

Kanpur News: सड़क निर्माण कार्य कर रहे बुलडोजर चालक व साथियों से मारपीट

Sun, 05 Apr 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
During the widening work of Rasdhan-Derapur road in Salempur village, four youths of the village abused and beat up the bulldozer driver and his three associates.
डेरापुर। रसधान-डेरापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सलेमपुर गांव में बुलडोजर चालक व उसके तीन सहयोगियों को गांव चार युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। काम बंद कराने की धमकी देकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के बछरावां निवासी अभिषेक कुमार अमौली ने पुलिस को बताया कि वह गांव के एक भट्टा संचालक का बुलडोजर चलाता है। डेरापुर से रसधान मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके तहत वह सलेमपुर गांव में मिट्टी खोदने, मार्ग में भराई करने व गिट्टी-बालू जमा करने का काम कर रहा था। इस कार्य में पंकज यादव निवासी करहल (मैनपुरी), प्रियांक कटियार व संदेश कुमार निवासी अमौली थाना डेरापुर सहयोग कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे गांव के चार युवक वहां पहुंचे और उससे से गाली-गलौज करते हुए काम बंद कराने लगे।
विज्ञापन

जब उसने ठेकेदार से बात करने की बात कही तो युवक भड़क गए और शोर मचाकर परिजन व ग्रामीणों को बुला लिया। आरोप है कि करीब 20 अज्ञात लोगों ने उसके और उसके साथियों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो युवकों को पूछताछ के लिए लाया गया है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed