फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During the dance on DJ, police sub inspector, slapped man

कानपुर: डीजे पर डांस के दौरान वर्दी के नशे में चूर दरोगा ने युवक जड़े एक के बाद एक थप्पड़, गिरी गाज

Fri, 07 Feb 2020 06:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
During the dance on DJ, police sub inspector, slapped man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित जहांगीराबाद के समीप एक रिसार्ट में गुरुवार देर रात चल रहे एक रिसेप्शन समारोह में बिन बुलाए मेहमान के तौर पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे एक दारोगा ने डीजे पर नाचने के दौरान एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद रिसेप्शन समारोह में जमकर बवाल हुआ। समारोह में मौजूद अन्य लोगों ने दारोगा को पीटने का प्रयास किया, लेकिन साथी पुलिस कर्मी उसे बचाकर ले गए। शिकायत के बाद एसएसपी ने दारोगा को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


बेंदा निवासी ग्राम प्रधान विकास यादव के भाई की शादी का आशीर्वाद समारोह गुरुवार को जहांगीराबाद स्थित आरके रिसार्ट में था। इसमें विकास के रिश्तेदार, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, क्षेत्र के तमाम प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात 11 बजे सिपाही संजीव यादव, मनेंद्र व महेंद्र सिंह के साथ सिविल ड्रेस में चौकी के सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा रिसार्ट पहुंचे। दरोगा ने बंद हो चुके डीजे को अपना परिचय देकर शुरू कराया। इसके बाद उन्होंने नाचना शुरू कर दिया।


इस दौरान घाटमपुर निवासी आदित्य यादव भी डांस करने पहुंच गया। आरोप है कि यह बात दारोगा अमित को बेहद नागवार गुजरी और उसने आदित्य का गला दबाकर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। आदित्य की पिटाई देख मौके पर मौजूद अन्य लोग दारोगा की ओर लपके, लेकिन माहौल भांप साथ में नाच रहे साथी पुलिस कर्मी उसे बचाकर रिसार्ट से बाहर निकाल लाए और भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed