फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During a cricket match, two boys fought over teasing each other, one teenager died, family members said this

Kanpur: क्रिकेट मैच के दौरान एक-दूसरे को चिढ़ाने पर मारपीट, एक किशोर की मौत…परिजनों ने कही ये बात

Sun, 04 Aug 2024 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ के एकता पार्क इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में एक दूसरे को चिढ़ाने पर दो किशोरों में मारपीट हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
During a cricket match, two boys fought over teasing each other, one teenager died, family members said this
मूतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के केडीए स्थित एकता पार्क मोहल्ले में क्रिकेट खेलने के दौरान दो नाबालिग किशोरों में नो बॉल के बाद  आपस में नाम चिढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। घटना में एक बच्चें की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

जाजमऊ के केडीए स्थित एकता पार्क मोहल्ले के निवासी शाहनवाज के घर पर उनकी बेटी और नाती आरिस (11) रहता था। आरिस के पिता कमाल की कैंसर से ग्रसित होने के कारण कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बताया गया कि आरिस इलाके के रहने वाले टेनरी कर्मी रेहान के बेटे अरहान (11) समेत अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
विज्ञापन

इस नो बॉल फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। साथ ही दोनों के बीच एक दूसरे के नाम को चिढ़ाने से बात और बढ़ गई। देखते ही देखते दोनो में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में  आरिस बेहोश हो गया। इसके बाद साथी सथी उसे लेकर घर पहुंचे। यहां से उसे लालबंगला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर जाजमऊ क्राइम इंस्पेक्टर जावेद खान पूरी टीम के साथ पहुंचे। दोनों पक्ष में समझौते पर बात चलने लगी। फिर आपसी सहमति के बाद मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। लेकिन, इंस्पेक्टर जावेद ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसके बाद मौके विधायक मोहम्मद हसन रूमी पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। फिलहाल बातचीत का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed