{"_id":"67ae5bf291f8081ab60123ed","slug":"duplicates-of-bollywood-stars-will-entertain-the-audience-in-kpl-cultural-programs-will-be-held-kanpur-news-c-362-1-ka11003-119333-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केपीएल में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केपीएल में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की शुरुआत ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो मार्च से होगी। इसमें क्रिकेट के चौकों और छक्कों के बीच बॉलीवुड स्टार के डुप्लीकेट भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। प्रतिदिन होने वाले दो मुकाबलों के बीच वह अपनी अदाकारी और डांस की प्रस्तुति देंगे।
केसीए के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि केपीएल कानपुर का महोत्सव है। इस लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है कि हर मैच हाउसफुल हो और अधिक से अधिक संख्या में दर्शक प्रतिदिन होने वाले दो मुकाबलों का आनंद ले सके।
लीग से शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के जिलों के क्रिकेट प्रेमियों को भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत लीग को और आकर्षक बनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट दर्शकों के बीच जाकर उनके साथ सेल्फी लेंगे।
विज्ञापन
वह अपनी अदाकारी और डांस से लोगों का मनोरंजन करेंगे। लीग में सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, गोविंदा, अनिल कपूर, अल्लू अर्जुन के डुप्लीकेट शामिल होंगे। इसके अलावा प्रतिदिन पहला मैच समाप्त होने के बाद आधे घंटे सांस्कृतिक व लाइट शो प्रस्तुत किया जाएगा।
इसमें लेजर लाइट शो, ड्रोन शो, डांस शो के अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि हम कुछ बॉलीवुड सितारों को भी लाने की योजना बना रहे हैं, जिसको लेकर अभी बातचीत जारी है।