{"_id":"6385b39848c953409c07415d","slug":"dumper-entered-from-behind-in-a-truck-standing-in-etawah-father-in-law-and-son-in-law-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा डंपर, ससुर और दामाद की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा डंपर, ससुर और दामाद की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
Tue, 29 Nov 2022 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:03 PM IST
सार
बकेवर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें ससुर और दामाद की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में आगरा-कानपुर हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में मंगलवार सुबह एक डंपर घुस गया। बकेवर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में डंपर सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है।
विज्ञापन
कानपुर नगर के बिधूना थाना क्षेत्र के जमरई तरनपुर गांव निवासी प्रेम नारायण (50) अपने दामाद नौबस्ता के बहरपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार के साथ डंपर लेकर इटावा की ओर आ रहे थे। डंपर दामाद चला रहा था। इस दौरान आगरा-कानपुर हाईवे पर टिलिटिला के पास एक ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
तभी चालाक को झपकी आ गई और डंपर ट्रक में पीछे से घूस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की डंपर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे महेवा चौकी इंचार्ज ने दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद डंपर से बाहर निकलवाया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मामले की जांचकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।