फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dumper collides with dumper standing in Jalaun

जालौन में रफ्तार का कहर: खड़े डंपर से डंपर की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 13 Apr 2022 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Apr 2022 02:16 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में तेज रफ्तार डंपर ने हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Dumper collides with dumper standing in Jalaun
हादसे के बाद डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कदौरा में हमीरपुर-जोहलुपुर हाईवे पर बुधवार सुबह 4 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम मुमताजाबाद के समीप जाम में खड़े डंपर में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे ट्रैक्टर खराब होने की वजह से हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर जाम लग गया। इस बीच टोल के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में लगभग 4 बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आगे वाले डंपर की बॉडी 20 फुट दूर जाकर गिरी। 
विज्ञापन

हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर चालक 35 वर्षीय कलीमुद्दीन निवासी चिकटोला, थाना पिहानी जिला हरदोई व 28 वर्षीय खलासी हसीब निवासी पिहानी हरदोई घायल हो गया। आगे खड़े डंपर का 40 वर्षीय चालक राजेंद्र  व 24 वर्षीय खलासी पुष्पेंद्र  निवासी बुलंदशहर भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां हसीब की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, राजेंद्र और पुष्पेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed