{"_id":"5b33ac9d4f1c1b13358b9053","slug":"due-to-terror-villagers-forced-to-leave-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के आतंक से डरे परिवार, कई घरों में लगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों के आतंक से डरे परिवार, कई घरों में लगे ताले
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
न्याय की गुहार लगाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में दबंगों के डर से कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने बताया दबंग गांव में उन्हें घुसने नहीं दे रहे हैं। मारपीट करते हैं। सभी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
कैंथा निवासी नरेश पुत्र कालीचरन, धू्रराम पुत्र चिरंजी, खलक सिंह पुत्र हरदयाल, दिलीप पुत्र भानुप्रताप सहित अन्य ने बताया गांव में अरविंद लोधी, प्रहलाद लोधी आदि उत्पात मचाए हैं। उनके घर, ट्रैक्टर और सामान तोड़ रहे हैं, मारपीट करते हैं। फायरिंग कर दहशत फैलाते हैं। खलक सिंह ने बताया दो दिन पहले वह घर के पास दुकान पर बैठा था। उसी दौरान आरोपी हाथ में बंदूक लेकर आए और उसे लाठी मार घायल कर दिया।
धूराम ने बताया दो दिन पहले उसकी बेटी की शादी थी। आरोपियों ने घर में घुसकर उत्पात मचाया और मारपीट की। कालीचरन ने बताया बेवजह उसे भी पीटा। दिलीप कुमार ने बताया तीन दिन पहले आरोपियों ने उसका घर और ट्रैक्टर तोड़ दिया। लोग जान बचाने के लिए घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। कोतवाल एके सिंह ने बताया तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।