{"_id":"697d089b9cb94a56260a0c4f","slug":"due-to-enmity-two-sides-used-sticks-video-goes-viral-kanpur-news-c-217-1-sknp1022-148443-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रंजिश में दो पक्षों में चलीं लाठियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रंजिश में दो पक्षों में चलीं लाठियां, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो-36-वायरल वीडियो में लाठियों से एक दूसरे पर हमला करते लोग। वीडियो ग्रैब
थरियांव। पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के आकूपुर अजिगवां गांव निवासी रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अंकेश कुमार घर के सामने साइकिल के पहिये का पंक्चर बना रहा था। बाल्टी में धक्का लगने से पानी बहकर पड़ोसी जयपाल के दरवाजे पर पहुंच गया।
पड़ोसी ने दरवाजे पर पानी बहाने को लेकर गाली गलौज की। बेटे ने विरोध किया तो पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर वह लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। उन्हें भी लाठी डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन
रामचंद्र ने बताया कि पड़ोसी परिवार से पुरानी रंजिश है। पानी के बहाने उन लोगों पर हमला किया गया है। हमले में रामचंद्र, बेटी गुड़िया, रीतू, पत्नी भोलिया, बेटा मोहित कुमार, अंकेश कुमार लाठी डंडे के हमले में घायल हुए। दूसरे पक्ष ने भी हमले का आरोप लगाया है।
दोनों पक्ष वीडियो में एक दूसरे पर लाठी-डंडे हमला करते नजर आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर पर हमलावर जयपाल, सुनील, कल्लू, सत्यम, अतुल, राहुल, शिवम, बिपिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।