फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to citizenship bill protest amit shah can come to kanpur

सीएए बवाल के बाद कानपुर बना संवेदनशील, लोगों का भ्रम दूर करने आ सकते हैं अमित शाह

Fri, 03 Jan 2020 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
due to citizenship bill protest amit shah can come to kanpur
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : TWITTER
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए उपद्रव के बाद शहर को भी संवेदनशील माना गया है। इसको देखते हुए जिले और आसपास के क्षेेत्रों के लोगों को जागरूक करने 21 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह आ सकते हैं।
विज्ञापन


वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे और सीएए के बारे में लोगों को बताएंगे।  21 जनवरी को इस मुद्दे पर साकेत नगर के कॉमर्शियल पार्क (साकेत नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास) में होने वाली जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


शहर में पहली बार भाजपा और आरएसएस एक साथ कार्यक्रम कर रहे हैं। बैठक के बाद कॉमर्शियल पार्क को जनसभा स्थल इसलिए तय किया गया है क्योंकि वहां अल्पसंख्यक आबादी बड़ी संख्या में पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जनसभा की तैयारी की समीक्षा करने पांच तारीख को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आने वाले हैं। शुक्रवार को संघ और भाजपा पदाधिकारियों ने इस सभा की तैयारी को लेकर बैठक की। बताया जा रहा है कि जनसभा में संघ के कई राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed