फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   drunker beat policeman in auraiya

पुलिसवाले से शराबी बोला- अपनी बाइक मुझे दे दो, इंकार करने पर गाल पर जड़ा थप्पड़

Wed, 15 May 2019 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 May 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
drunker beat policeman in auraiya
थाना अछल्दा जनपद औरैया (फाइल फोटो)
यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी मंगलवार रात देखने को मिली। एक शराबी ने पुलिसवाले को बस इस बात पर थप्पड़ जड़ दिया कि उसने यूपी 100 बाइक देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ मारने से पहले शराबी ने पुलिसवाले के साथ बदसलूकी भी की। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। मामला औरैया जिले का है।
विज्ञापन


अछल्दा कस्बे में मंगलवार की रात लगभग नौ बजे कांस्टेबल रामकिशोर यूपी 100 बाइक के साथ वन इंडिया एटीएम के सामने ड्यूटी पर थे। इस बीच वहां पर एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और पीआरबी कांस्टेबल से यूपी 100 बाइक मांगी। इस पर कांस्टेबल ने उसे वहां से जाने को कहा, लेकिन नशे में धुत्त युवक बाइक देने की जिद करने लगा।
विज्ञापन

इस पर कांस्टेबल ने युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया

कांस्टेबल ने उसे भगाने का प्रयास किया तो नशेबाज युवक ने गाली गलौज करते हुए उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस पर कांस्टेबल ने युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम चंद्रजीत उर्फ लउआ यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बझेरा बताया। पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में अछल्दा थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि नशेबाज युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed