Mahoba News: नशे में टल्ली शिक्षक का हंगामा, पेंट उतारकर जमीन पर लेटे, बच्चों से की अभद्रता, जानें पूरा मामला
जैतपुर विकासखंड में बुधवार को नशे में धुत एक शिक्षक ने जमकर हंगामा किया। उनका नशे में पेंट उतारकर जमीन पर लेटने का वीडियो भी वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए बोले कि जांच रिपोर्ट आने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में विकासखंड जैतपुर के नवीन प्राथमिक विद्यालय बघौरा में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान शिक्षक ने पेंट उतारकर रख दी और जमीन पर लेट गया। शिक्षक की हरकतें देख अधिकांश बच्चे स्कूल के बाहर चले गए।
शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बीईओ ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच की। प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अजय कुमार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों से अभद्रता करने लगे। कपड़े उतारकर जमीन पर लेटने पर बच्चों ने अभिभावकों को सूचना दी।
इस दौरान देखते ही देखते ग्रामीण विद्यालय में एकत्र हो गए और पुलिस व एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बीईओ जैतपुर गौरव शुक्ला व थाना पुलिस ने नशे में धुत शिक्षक के हिरासत में ले लिया। बीईओ ने बच्चों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि शिक्षक का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
रिपोर्ट डीएम और बीएसए को भेजी जाएगी। बीईओ ने बताया कि शिक्षक अजय कुमार की अनुशासनहीनता की जानकारी हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी एके मिश्रा का कहना है कि छेड़खानी के मामले में अजय कुमार निलंबित थे।
इन्हें तीन दिन पहले ही बहाल किया गया था। नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने की जानकारी मिली है। साथ ही बच्चों और अन्य शिक्षकों से अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाला शिक्षक अक्सर स्कूल में शराब पीकर आता है। जांच रिपोर्ट आने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।