फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drugs were given in chocolate, as soon as the child became unconscious, he ran away with cash and jewellery

UP: चॉकलेट में खिलाई थी नशीली दवा, बेहोश होते ही नकदी-ज्वेलरी लेकर हुआ चंपत, पढ़ें गे डेटिंग एप से लूट का मामला

Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
सार

Kanpur News: आरोपी सनी ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि बेइज्जती के डर से मैनेजर चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे, लेकिन अगले दिन उन्होंने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने उनके घर में लगे कैमरों के फुटेज निकाले। इसके आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Drugs were given in chocolate, as soon as the child became unconscious, he ran away with cash and jewellery
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र निवासी एलआईसी मैनेजर के घर 12 जुलाई की रात 13 लाख की चोरी करने वाले शातिर ने पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। जालौन निवासी आरोपी सनी सिंदे ने बताया कि वह और मैनेजर करीब एक माह पहले गे डेटिंग एप के जरिये संपर्क में आए थे। दोनों की रोजाना घंटों चैटिंग होने लगी।

विज्ञापन

इस बीच मैनेजर ने होटल में मिलने की इच्छा जताई, लेकिन उसका मकसद तो घर से माल उड़ाना था। इसलिए होटल के असुरक्षित होने का हवाला दिया। इसके बाद मैनेजर ने अपने घर बुलाया। रात में वह उनके घर में ही रुका और चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उनके बेहोश होते ही ज्वेलरी और नकदी लेकर वह भाग निकला।

विज्ञापन

चोरी के अगले दिन मैनेजर ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब बताया था कि खुद को इटावा निवासी सीआरपीएफ कर्मी बताकर एक शख्स पॉलिसी कराने के बहाने 12 जुलाई को उनके घर आया था।  देर होने की बात कहकर घर में ही रुक गया था। सुबह जब उठे तो नकदी और गहने गायब थे। पुलिस के गले से यह बात उतरी नहीं कि किसी अनजान व्यक्ति को कोई अपने घर में कैसे रोक सकता है। इसी के चलते गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।

विज्ञापन

बातों से रिझाया, आने के पहले ही जुटा ली थी पूरी जानकारी
आरोपी ने बताया कि उसने प्यारी-प्यारी बातें कर मैनेजर को अपनी रिझा लिया। चैटिंग का सिलसिला बढ़ा तो मैनेजर से उनके काम, परिवार के सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली। मैनेजर ने बताया था कि वह और पत्नी यहां रहते हैं और बेटा बाहर है। एक दिन मैनेजर ने होटल में मिलने की इच्छा जताई, तो वहां लगे कैमरों का डर दिखाकर घर में ही आने को कहा।

विज्ञापन

नगदी और ज्वेलरी समेटकर निकल गया
इस पर मैनेजर तैयार हो गए। उनकी पत्नी जब मायके गई तो उन्होंने घर बुला लिया। आरोपी ने बताया कि नौबस्ता बाईपास होते हुए वह घर पहुंचा। उस समय मैनेजर घर पर अकेले थे और उन्होंने ही गेट खोला था। रात को बातचीत के दौरान उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट खिलाई। बेहोश होते ही नगदी और ज्वेलरी समेटकर निकल गया।

उम्मीद थी कि बेइज्जती के डर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराएंगे
आरोपी सनी ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि बेइज्जती के डर से मैनेजर चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे, लेकिन अगले दिन उन्होंने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने उनके घर में लगे कैमरों के फुटेज निकाले। इसके आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित ने पहले गे डेटिंग जैसे एप का जिक्र नहीं किया था। विवेचना में यह बात सामने आने पर जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि आरोपियों ने इससे पहले तो नहीं किसी और को शिकार बनाया है।  -रविन्द्र कुमार, डीसीपी साउथ

गे डेटिंग एप के तीन बड़े मामले

  • गे डेटिंग एप से मुंबई के फैशन डिजाइनर आदेश बाजपेई की आईआईटी के पूर्व छात्र राहुल वर्मा से दोस्ती हुई थी। राहुल ने आदेश की हत्या करने के बाद आईआईटी के जंगल में लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया था। इसी साल मई में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

  • अगस्त 2023 में कल्याणपुर पुलिस ने पॉलिटेक्निक और एससीसी की तैयारी करने वाले छह छात्रों को पकड़ा था। इन्होंने डेटिंग एप पर दोस्ती करने के बहाने युवक को घर बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बनाने के बाद पैसे की मांग की थी।

  • 2021 में डेटिंग एप के जरिये श्यामनगर निवासी युवक की इंदौर के फैशन डिजाइनर की मुलाकात हुई थी। युवक के कहने पर फैशन डिजाइनर ने जेंडर बदला लिया था। शादी से इन्कार करने पर मार्च 2024 में श्यामनगर आकर युवक के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed