फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drones deployed by the traffic police in the city to monitor Kanpur traffic

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे आईजी, ड्रोन कैमरे-आईटीएमएस से जाना कानपुर का हाल

Sun, 23 Jun 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Drones deployed by the traffic police in the city to monitor Kanpur traffic
कानपुर में ड्रोन से की गई ट्रैफिक की निगरानी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीओ ट्रैफिक अभय नारायण राय को हटाए जाने के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधरी तो आईजी आलोक सिंह सड़क पर उतरे। रविवार को होने वाले श्रमदान की जगह पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक के लिए श्रमदान किया। अभियान के तहत हैच आई एम ट्रैफिक कॉप बने पुलिसकर्मी और आम लोग। इसके तहत मुख्य चौराहों और मार्गों पर एसपी से सिपाही तक ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


एक साथ पूरे शहर में चेकिंग होने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। हेलमेट और कागजात पूरे न होने पर कई जगह लोग कार्रवाई से बचने के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाते व मिन्नतें करते नजर आए। अफसरों ने नियमों का हवाला देकर किसी की नहीं सुनी और नियमानुसार वाहनों चालान व सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


 

इस दौरान आईजी ने इंटी ग्रटेड ट्रैफिक सिस्टम व ड्रोन कैमरे से परेड, बड़ा चौराहा समेत कई चौराहों का हाल जाना। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही तमाम अफसर अपनी नारागजी जता चुके हैं। लगातार हो रही किरकिरी के चलते एडीजी और आईजी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

शुक्रवार को आईजी आलोक सिंह खुद ट्रैफिक व्यवस्था देखने निकले थे, तब तमाम कमियां मिलने पर सीओ ट्रैफिक अभय नारायण राय को हटा दिया था। उनकी जगह डिप्टी एसपी अजीत कुमार रजक को सीओ ट्रैफिक बनाया गया। इसके बाद भी ट्रैफिक में अपेक्षा के अनुरूप सुधार नहीं हुआ। इस पर आईजी ने अभियान चलवाया। आईजी खुद पहले परेड चौराहा पहुंचे।

 

वहां जायजा लेने के साथ ही लोगों से ट्र्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही। यहां से आईजी चुन्नीगंज, जरीब चौकी, अफीम कोठी, किदवई नगर, बारादेवी, बर्रा बाईपास और आखिरी में रामादेवी चौराहे पहुंचे। वाहन के चेकिंग के साथ ही बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों व उनकी पत्नी और बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और पूरे कागजात न दिखा पाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी कराई।

#iamtrafficcop अभियान को ऑफिसियल ट्विटर हैंडल एट दी रेट ऑफ आईजीरेंज कानपुर व फेसबुक एकाउंट आईजी कानपुर रेंज से लाइव ब्रॉडकास्ट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों केप्रति जागरूक कर उनकेद्वारा और भी लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की गई। साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग पर शहर के लोगों ने इस अभियान की सरहाना की। साथ ही सुझाव भी दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed