फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Driving school operating despite expired license.

Kanpur News: ड्राइविंग स्कूल का लाइसेंस समाप्त फिर भी हो रहा संचालित

Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Driving school operating despite expired license.
कानपुर। अमर उजाला की पड़ताल के बाद परिवहन विभाग ने अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस जांच में कई स्कूलों की अनियमितताएं सामने आई हैं। टीम को तीन साल पहले स्कूल का लाइसेंस खत्म होने के बाद भी यह संचालित होता मिला। अधिकारियों ने सभी अवैध स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक संतोष कुमार ने नौबस्ता चौराहे पर हिंदुस्तान मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया। पता चला कि इस स्कूल का लाइसेंस तीन वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद स्कूल संचालित हो रहा था। हनुमंत मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का लाइसेंस पशुपति नगर नौबस्ता के पते पर था लेकिन यह स्कूल किदवईनगर से संचालित हो रहा था। प्रकाश मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल नौबस्ता के बजाय गोशाला किदवईनगर में मिला। शुक्रवार को भी दो अन्य स्कूल लाइसेंस में दर्ज पते से अलग स्थानों पर संचालित पाए गए थे।
विज्ञापन


यह है नियम
नियमानुसार ड्राइविंग स्कूल का लाइसेंस एक निर्धारित परिसर के लिए जारी होता है। बिना अनुमति स्थान बदलकर संचालन करना नियमों का उल्लंघन है। नए स्थान का निरीक्षण और अनुमति लिए बिना प्रशिक्षण देना अवैध है। संभागीय निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में संचालित सभी अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed