{"_id":"6883e3833d215171f30157cd","slug":"driver-had-killed-a-middle-aged-man-in-a-transaction-of-17-thousand-rupees-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11002-127824-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 17 हजार रुपये के लेनदेन में ड्राइवर ने की थी अधेड़ की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 17 हजार रुपये के लेनदेन में ड्राइवर ने की थी अधेड़ की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
उपेंद्र
- फोटो : पुलिस
कानपुर। पनकी में मंगलवार को हुई अधेड की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या 17 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मूलरूप से रेऊना थानाक्षेत्र के गड़ाथा निवासी ड्राइवर उपेंद्र कुमार उर्फ सोनू पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह इससे पहले भी हत्या और अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर बाहर था।
पनकी के रतनपुर में बबूल की झाड़ियों में मंगलवार शाम रतनपुर निवासी प्राइवेट कर्मी मोतीलाल का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि मृतक के घर के आसपास के 200 से ज्यादा कैमरे खंगाले। इनमें कई कैमरों में मोतीलाल के साथ एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे उठाकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने अपना नाम रेऊना थानाक्षेत्र के गड़ाथा निवासी ड्राइवर उपेंद्र कुमार उर्फ सोनू पंडित बताया। कहा कि मोतीलाल ने करीब चार साल पहले 17 हजार रुपये उधार लिए थे। इन्हें वापस करने में वह आनाकानी कर रहा था। सोमवार को मोतीलाल को शराब पार्टी का झांसा देकर बबूल के जंगल ले गया। वहां शराब पिलाई और उसके सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ईंट भी बरामद कर ली है।
पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी उपेंद्र उर्फ सोनू पंडित को कोर्ट में पेश किया गया वहां जेल भेज दिया गया है। इससे पहले दिसंबर 2024 में सजेती में हत्या के मामले में वह जेल गया था।