फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dress code is decided for CM's rally

सीएम की रैली से पहले भाजपाइयों का जारी हुआ ड्रेस कोड

Sat, 11 Nov 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
dress code is decided for CM's rally
डेमो पिक
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की 15 नवंबर को कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होने वाली जनसभा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री ठीक एक बजे मंच पर पहुंच जाएंगे और तीन घंटे तक रहेंगे। ठीक चार बजे वे यहां से रवाना होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान महापौर, पार्षद, सभासद और नगर पंचायत सदस्य के सभी प्रत्याशी भगवा पटके में रहेंगे। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भी इसी ड्रेस कोड में आने को कहा गया है। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम फाइनल होने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय और जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को भी बृजेंद्र स्वरूप पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

dress code is decided for CM's rally
डेमो पिक
मंच और पांडाल का स्थान तय किया। रविवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद ही पांडाल और मंच का निर्माण शुरू होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच का डिजाइन फाइनल कर लिया गया है। 

तीन तरह के बनेंगे मंच 
कार्यक्रम स्थल पर तीन तरह के मंच बनाए जाएंगे। सबसे बड़े मंच पर मुख्यमंत्री के साथ महापौर और चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहेंगे। इसी मंच पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और मंत्री व विधायक गण भी रहेंगे। दो मंच मुख्य मंच के अगल बगल होंगे। इन पर पार्षद, सभासद और नगर पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रहेंगे। 

आखिरी समय तक जीत नहीं मानेंगे 

dress code is decided for CM's rally
डेमो पिक
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहाकि वोटिंग वाले दिन आखिरी वोट तक मतदान स्थल पर रुकेंगे। शत प्रतिशत वोट डलवाने की कोशिश करेंगे। कार्यकर्ता इस बात का भ्रम कतई न पालें कि उनकी जीत तो सुनिश्चित ही है। चुनाव को चुनाव की तरह लड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed