{"_id":"6a4eaf7cb084e1cd400e4f86","slug":"drains-overflow-following-233-mm-of-rainfall-waterlogging-causes-inconvenience-kanpur-news-c-220-1-akb1002-145479-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 2.33 मिमी बारिश में उफनाए नाले, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 2.33 मिमी बारिश में उफनाए नाले, जलभराव से परेशानी
Thu, 09 Jul 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम ने फिर से करवट ली है। मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कुल 2.33 मिमी बारिश से ही जनपद के नाले उफना गए। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। बारिश से खेतीबाड़ी का काम तेज हो गया है। किसानों ने खेत जोताई शुरू कर दी।
बारिश से तापमान का पारा लुढ़क गया है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इधर बारिश से अकबरपुर में गांधीपार्क के पास सड़क, नमस्ते चौराहा, नबीपुर चौराहा व मेडिकल कॉलेज मार्ग पर जलभराव हो गया। पैदल आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। रसूलाबाद में बारिश से लोहिया नगर वार्ड तथा रसूलाबाद-बिल्हौर मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। राजपुर में पटेल नगर की गलियों में जलभराव हो गया। दमनपुर मार्ग पर जलभराव से अधिक परेशानी हुई।
राजाराम, देशराज, अमित, संदीप सिंह, भानुमती आदि ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खोदाई कर मिट्टी डाल दी। बारिश से कीचड़ हो गया। इसी प्रकार मैथा ब्लॉक के हरकिशनपुर में हल्की बारिश से जलभराव हो गया। इधर बारिश से हरी सब्जी की फसलों को संजीवनी मिल गई। खेतीबाड़ी का काम तेज हो गया। लालू गांव के विशाल, अमीर, सनी ने बताया कि कब से आसमान ताक रहे थे। बारिश होने पर खेत की जोताई करा दी गई है। अधिक बारिश हुई तो धान की रोपाई में फायदा मिलेगा। खेतों में पर्याप्त नमी आने से मक्का आदि की बोआई भी हो सकेगी। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।