फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Sanjay Kapoor became President of All India Chess Federation

भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष बने डॉ. संजय कपूर, कर्नाटक के वेंकट राजा राम को दो वोटों से हराया

Tue, 05 Jan 2021 12:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay Kapoor became President of All India Chess Federation
डॉ. संजय कपूर - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय चेस फेडरेशन का ऑनलाइन चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें शहर के डॉ. संजय कपूर को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पहली बार यूपी से कोई अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। डॉ. संजय कपूर ने कर्नाटक के वेंकट राजा राम को दो वोटों से पराजित किया है।
विज्ञापन


वेंकट राजा राम को 31, डॉ. संजय को 33 वोट मिले हैं। इस चुनाव में 32 राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया था। डॉ. संजय ने कहा कि विश्व पटल पर शतरंज को सर्वश्रेष्ठ बनाना ही लक्ष्य है। कहा कि आज कल इंडोर खेल का चलन बहुत तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


कोरोना काल में शतरंज एसोसिएशन ने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई हैं जिसमें खिलाड़ियों ने घर बैठे प्रतिभाग किया और हुनर दिखाया है। उन्होंने कहा कि शतरंज को स्कूल स्तर पर ही विकसित करना होगा। इसमें बड़े स्तर पर सुधार भी करना होगा। शतरंज के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा। कानपुर शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय आनंद, सचिव दिलीप श्रीवास्तव, आशू, एसएन सिंह आदि ने डॉ. संजय को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed