{"_id":"5ce81f38bdec22074857f6bc","slug":"dr-rp-singh-got-first-position-in-uttar-pradesh-in-cataract-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आरपी सिंह को मिला प्रदेश में पहला स्थान, 3422 ऑपरेशन करके बनाया ये कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आरपी सिंह को मिला प्रदेश में पहला स्थान, 3422 ऑपरेशन करके बनाया ये कीर्तिमान
Fri, 24 May 2019 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
आंख की जांच देखते डॉ. आरपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में जालौन जिले के नेत्र सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने गत वित्तीय वर्ष में 3422 ऑपरेशन करके पहला स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरे स्थान पर आगरा में तैनात डॉ. आनंद उपाध्याय हैं।
उन्होंने 2867 ऑपरेशन किए। जबकि तीसरा स्थान झांसी के डॉ. प्रभात चौरसिया को मिला है। जिन्होंने 2472 ऑपरेशन किए हैं। इसके अलावा जालौन के ही डॉ. आरपी राजपूत भी टॉप पचास डॉक्टरों की सूची में शामिल है। उन्हें 45 वां स्थान मिला है और उन्होंने 934 ऑपरेशन किए।
हमीरपुर जनपद के राठ निवासी डॉ. आरपी सिंह जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता व नेत्र सर्जन के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती यहां वर्ष 2007 में हुई थी, उनकी कार्यशैली के कारण उनके चैंबर में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। हालत यह है कि पिछले तीन सालों से वे लगातार सूबे में पहला स्थान प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. आरपी सिंह बताते है कि पूरे प्रदेश में सभी नेत्र सर्जन को 700 ऑपरेशन का लक्ष्य दिया जाता है। इसके पहले भी उन्हें स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व राज्यपाल से सम्मान मिल चुका है। अब जून महीने में लखनऊ में फिर से पहले स्थान पर आने के लिए सम्मानित किया जाएगा।