टूटी फूटी सड़कें हर अाेर फैली गंदगी अाैर लाेगाें के अांखाें में अाशा की एक किरण कि अब ताे सुधार हाे कर रहेगा। जनाब हम बात कर रहे हैं 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी द्वारा गाेद लिए कानपुर जिले के सिंहपुर गांव की जहां अाज भी लाेगाें काे उम्मीद है कि गांव का सुधार हाेगा।
जब सांसद जी आए थे तब लगा कि हमारी तकदीर बदलेगी
2 of 8
इस गांव काे जाेशी जी ने गाेद लिया था
जब सांसद जी आए थे तब लगा कि हमारी तकदीर बदलेगी, गांव सुधरेगा, सुड़कें बनेंगी, हैंड पंप लगेंगे, रात में गांव जगमगाएगा। लेकिन नेता जी का वादा नेताओं वाला ही निकला। यह बातें सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी के गोद लिए गए गांव सिंहपुर के ग्रामीणों ने कही। कहते भी क्यों नहीं ग्रामीणों को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन सब धरी की धरी रह गईं।
आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2014 में बिठूर के सिंहपुर काे गाेद लिया था
3 of 8
गांव गाेद लेने के बाद कई वादे भी किए थे
डॉ. जोशी ने आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2014 में बिठूर के सिंहपुर गांव को गोद लिया था। उस समय गांव की सबसे प्रमुख समस्या जल निकासी थी। गांव में पानी निकासी का कोई जरिया ही नहीं है। ग्रामीणों ने सिंहपुर कछार से डीपीएस आजाद नगर तक सीवर लाइन जोड़ने की मांग की थी, ताकि गांव का पानी बाहर जा सके।
गंदगी का घर बन गया है सांसद जी द्वारा गाेद लिया गांव
4 of 8
इस याेजना के तहत गाेद लिया था गांव
पानी की निकासी न होने से गांव के बीच गंदे पानी का तालाब बन गया है। इससे बीमारियां हो रही हैं। तालाब जब भर जाता है तो पानी घरों तक आ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक, सांसद, जिलाधिकारी, कमिश्नर सभी स्तर पर शिकायतें कीं लेकिन कुछ नहीं हुआ।
गांव गाेद लेने के बाद जाेशी जी ने जनता से यह वादे किये थे
5 of 8
प्रधानमंत्री मोदी ने किया था इस याेजना का शुभारंभ
गांव गाेद लेने के बाद जाेशी जी ने जनता से कुछ वादे किये थे। जैसे जल निकासी के लिए नाले का निर्माण हाेगा। गांव में एक भव्य बारातशाला बनाई जाएगी। गांव की इकलौती बाजार का सुंदरीकरण हाेगा। नया पंचायत घर बनाने का भी वादा किया था।