एचआईवी की जांच में सबसे ज्यादा है इन महिलाअाें की संख्या, जानकर चाैंक जाएंगे इनके पति
इसी तरह जिला अस्पताल में भी जनवरी माह में 30 दंपति एचआईवी की जांच के लिए पहुंच चुके हैं। आईसीटी सेंटर के सूत्रों के अनुसार अब महिलाएं लाइलाज बीमारी के प्रति जागरुक हो रही हैं। महिलाएं ही पति को जांच के लिए सेंटर तक ला रही हैं। यहां पति की जांच के साथ ही वह अपनी भी जांच करा रही हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में असुरक्षित यौन संबध बनाने से एचआइवी का संक्रमण फैलने के मामले 90 प्रतिशत से अधिक हैं। इंजेक्शन या खून चढ़ाने से एचआईवी का संक्रमण फैलने का प्रतिशत पांच से भी कम है।