{"_id":"60a23cac8ebc3ebf1b550895","slug":"dr-manju-death-case-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मंजू की मौत का मामला: पति ने बताई आत्महत्या की वजह, बोला- पढ़ाई के लिए समय नहीं मिला तो पत्नी ने खुदकुशी कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मंजू की मौत का मामला: पति ने बताई आत्महत्या की वजह, बोला- पढ़ाई के लिए समय नहीं मिला तो पत्नी ने खुदकुशी कर ली
Mon, 17 May 2021 03:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 May 2021 03:32 PM IST
सार
डॉ. मंजू वर्मा के पिता अर्जुन ने सुशील और उनके भाई सुनील पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
डॉ. मंजू वर्मा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिठूर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाली डॉ. मंजू वर्मा के पति डॉ. सुशील ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि पत्नी एमडी की पढ़ाई करना चाहती थी। उसे समय नहीं मिलता था। इसी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।
इसके अलावा उसने और कुछ नहीं बताया। ये बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। फिलहाल पूछताछ जारी है। वादी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। शुक्रवार देर रात बालकनी से गिरकर डॉ. मंजू की मौत हो गई थी। मंजू के पिता अर्जुन ने सुशील और उनके भाई सुनील पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
फोरेंसिक जांच में घटना खुदकुशी साबित हुई थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वादी के बयान होना बाकी है। सोमवार को उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद पति को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रैक्टिस कर दी थी बंद
डॉ. मंजू शादी से पहले एमबीबीएस करने के बाद प्रैक्टिस करती थीं। बेटा होने के बाद उन्होंने प्रैक्टिस बंद कर दी थी और घर पर ही रहकर एमडी की तैयारी कर रहीं थीं। पुलिस को कमरे से एमडी की तैयारी के लिए कई किताबें भी मिलीं थीं।