फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Kamayani to receive State Teacher Award for innovation in teaching.

Kanpur News: शिक्षण में किया नवाचार, डॉ. कामायनी को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Tue, 01 Sep 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kamayani to receive State Teacher Award for innovation in teaching.
कानपुर। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाने, खेल प्रतिभा निखारने और छात्राओं को जागरूक करने वाली ककवन के औरोंताहरपुर स्थित पीएमश्री संविलियन विद्यालय की सहायक अध्यापिका डॉ. कामायनी शर्मा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि से ककवन ब्लॉक और बिल्हौर तहसील के शिक्षकों में खुशी है।
विज्ञापन


डॉ. कामायनी वर्ष 2017 से विद्यालय में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने शिक्षण को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। वह बच्चों को खेल और योग से जोड़कर उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ मीना मंच से छात्राओं को जागरूक करती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया कि शिक्षिका के नवाचारों और बच्चों के विकास के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। सहकर्मी शिक्षक डॉ. अनुराग पांडेय और मोहिनी सिंह ने इस पर खुशी जताई। बताया कि विद्यालय में पांच सितंबर को विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षण के साथ साहित्य साधना, चार पुस्तकें प्रकाशित

डॉ. कामायनी शिक्षण के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। एमएससी केमिस्ट्री के साथ हिंदी साहित्य में पीएचडी कर चुकीं डॉ. शर्मा की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य पढ़ने के शौक ने उन्हें लेखन के लिए प्रेरित किया। डॉ. कामायनी अपने पति पंकज शर्मा के साथ काकादेव में रहती हैं। पति ब्लॉक तकनीकी सहायक हैं। बेटी आध्या पीएचडी कर रही हैं और शोधकार्य के सिलसिले में इंग्लैंड गई हैं। बेटा इंजीनियर है। डॉ. कामायनी ने बताया कि साहित्य पढ़ना हमेशा से पसंद रहा और इसी रुचि ने उन्हें लेखन के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed