फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Gaurav murder case: To know the truth, police is examining the footage of the incident site

डॉ. गौरव हत्याकांड: सच जानने के लिए पुलिस खंगाल रही घटना स्थल के फुटेज

Tue, 21 Mar 2023 09:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Mar 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Dr. Gaurav murder case: To know the truth, police is examining the footage of the incident site
डॉ. गौरव की परिवार के साथ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डॉ. गौरव प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने लगभग सारे साक्ष्य जुटा लिए हैं। मंगलवार को पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी पहुंच जाएंगे। उन्हें सबूत के तौर पर फाइल में दर्ज किया जाएगा। 13 मार्च 2023 को आवास विकास उन्नाव निवासी डॉ. गौरव प्रताप सिंह की हत्या उन्हीं के एयरफोर्स में सार्जेंट दोस्त मुदित श्रीवास्तव ने कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मुदित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुलगांव मोड़ फ्लाईओवर के नीचे जंगल से डॉक्टर का शव बरामद किया था। मुदित ने पुलिस को दिए बयान में डॉक्टर की पत्नी से प्रेम संबंधों की बात कबूली थी। इंस्पेक्टर चकेरी रत्नेश सिंह ने बताया कि इस मामले में नौबस्ता और सार्जेट के घर के बाहर से सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा घटना स्थल के आसपास शोरूम में लगे सीसी टीवी कैमरों से फु टेज निकलवाए गए हैं। इन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि 2-3 दिन में जो लोग रह गए हैं, उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed