{"_id":"6a8dff2e6133db75d90e3016","slug":"dps-kalyanpur-and-azad-nagar-shine-in-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155010-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैडमिंटन में डीपीएस कल्याणपुर और आजाद नगर का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैडमिंटन में डीपीएस कल्याणपुर और आजाद नगर का जलवा
विज्ञापन
कानपुर। बैकुंठपुर स्थित स्कॉलर मिशन स्कूल में केएसएस जोन-ए इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता 24 से 25 अगस्त तक हुई। यहां शहर के 22 विद्यालयों के 172 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर विजेता और द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर उपविजेता बना, जबकि श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर व डीपीएस आजाद नगर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने बाजी मारी। वहीं द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर उपविजेता, जय नारायण विद्या मंदिर लखनपुर व युगम इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में जेएमडी वर्ल्ड स्कूल और बालिका वर्ग में फातिमा कॉन्वेंट स्कूल को राइजिंग स्टार ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। चेयरपर्सन नेहा गोयल, प्रिंसिपल डॉ. रीता सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रेफरी मनीष सिंघल, अंपायर आशीष कुमार, सोहित कुमार, प्रगति पांडेय, यश तिवारी आदि मौजूद रहे।