फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dozen of cow head and foot found hardoi

यहां गोकशी से फैली सनसनी, दर्जनों गोवंश के सिर व पैर मिले

Wed, 19 Oct 2016 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
dozen of cow head and foot found hardoi
नहर पुल के बीच पानी में पड़े दिख रहे गोवंश के सिर व पैर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के टडियावां इलाके में गोकशी का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नहर किनारे दर्जन भर गोवंश के सिर व पैर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


क्षेत्र में शारदा नहर स्थित ग्राम सभा सिकरोहरी नहर पुल के बीचों बीच पानी में लगभग एक दर्जन गोवंश के सिर व पैर बुधवार की सुबह पड़े देखे गए। नहर में पानी कम होने के कारण गोवंश के सिर देख इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि संभवत:  गोवंशों की हत्या कर सिर और पैरों को कहीं से लाकर नहर में डाला गया। पानी कम होने पर यह दिखाई पड़ रहा है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि संख्या और अधिक हो सकती है, जो पुल के नीचे दिखाई  नहीं दे रही है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि अभी उन्हें जानकारी नहीं थी। वह स्वयं  देखने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed