फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dowry death charge in woman's death

Kanpur News: महिला की मौत पर दहेज हत्या का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dowry death charge in woman's death
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर बनी में मंगलवार देर रात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि मंगलवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि केशवपुर बनी गांव में महिला की मौत हो गई है। इस पर एक टीम को जांच के लिए भेजा गया था। यहां पहुंचे मृतक महिला अंजलि (20) के भाई सुमित ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी उपेंद्र कुमार के साथ 26 दिसंबर 2023 को की थी। शादी के कुछ महीने बाद पति, ससुर, सास, ननद, देवर, ताऊ और उसके पुत्र एक बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक महीने पहले जीजा ने उससे रुपये लेकर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान खोली थी। इसके बावजूद वह बहन को लगातार परेशान करते थे। बताया कि मंगलवार शाम को बहन ने उसके साथ मारपीट होने की सूचना दी थी। इस पर बहन के ससुरालियों को समझाकर लौट आया था। देर रात बहन के मरने की सूचना मिली। सीओ केपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed