फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Double murder in Kanpur Husband kills his five-month pregnant wife and two-and-a-half-year-old son

UP: गर्भवती पत्नी और मासूम की चीखों पर भी नहीं पसीजा दिल... धारदार हथियार से काट डाला; कानपुर में डबल मर्डर

Mon, 12 Jan 2026 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jan 2026 11:25 AM IST
सार

कानपुर में एक शख्स ने पांच माह की गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे को धारदार हथियार से काट डाला। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दिलदहला देने वाले इस दोहरे हत्याकांड से गांव के लोग स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन
Double murder in Kanpur Husband kills his five-month pregnant wife and two-and-a-half-year-old son
Double murder in Kanpur - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कोतवाली के गोपालपुर के मजरा शारदेपुर में रविवार रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी रूबी देवी (32) व बेटे लवांश (2.5) की धारदार हथियार से हत्या करके सनसनी फैला दी। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला। देवर पप्पू घर पहुंचा तो खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार समेत अन्य आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फरार पति की तलाश में पुलिस की तीन विशेष टीमों को लगाया गया है। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि शराब पीने को लेकर सुरेंद्र यादव की पत्नी अक्सर विरोध करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने धारदार हथियार से दोनों को मारा
इस कारण दोनों में आए दिन विवाद होता था। रविवार रात नौ बजे भी वह शराब पीकर लौटा तो पत्नी ने विरोध जताया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। तभी आक्रोशित सुरेंद्र ने धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन और ढाई साल के बेटे के सिर पर कई वारकर मौत के घात उतारकर दिया। 

पति की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
इसके बाद मौके से फरार हो गया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें गांव में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल मौके से आलाकत्ल (बांका) बरामद कर लिया गया है। पति की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

 

आसपास गांव में सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। वहीं वारदात के बाद घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन लोगों का कहना था कि बच्चे को मारने में भी उसके एक बार हाथ नहीं कांपे। पुलिस ने देर रात मां व बेटे को लहूलुहान शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गर्भवती पत्नी और मासूम की चीखों पर भी नहीं पसीजा दिल
दिलदहला देने वाले इस दोहरे हत्याकांड से गांव के लोग स्तब्ध हैं। आरोपी सुरेंद्र स्वामी कमाई को लेकर कोई एक कार्य नहीं करता था। वह कभी ट्रक में खलासी का काम कर लेता था तो कभी मजदूरी करता था। इससे घर का खर्च भी बमुश्किल चलता था। 

शराब में उड़ाता रहता था कमाई
इसके बाद उस कमाई को शराब के नशे में उड़ाता रहता था। इसी बात को लेकर पत्नी रूबी देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने बताया कि रूबी मौजूदा समय पांच माह की गर्भवती थी। 

 

बावजूद इसके विवाद होने पर सुरेंद्र का दिल नहीं पसीजा और इस कदर उस पर गुस्सा हावी हुआ कि गर्भवती पत्नी व ढाई साल के बेटे लवांश पर एक के बाद एक धारदार हथियार से वारकर हमेशा के लिए सुला दिया। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शादी के बाद चार साल भी नहीं निभा पाया साथ
हत्यारोपी सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा है। तीनों भाई गांव में अलग-अलग परिवार समेत रहते हैं। सुरेंद्र की चार पहले वर्ष 2021 में फतेहपुर में रूबी से शादी हुई थी। ज्यादातर ट्रक में खलासी का काम करने से कमाई कम होने के साथ शराब के नशे की आदत से उस पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि उसने अपने ही परिवार को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed