{"_id":"5ce2ad2dbdec2207626c498d","slug":"dont-eat-gas-medicine-without-doctors-advice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेवजह गैस की दवा खाने से पेट में पड़ते हैं छाले, आपभी करते है कुछ ऐसा तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह गैस की दवा खाने से पेट में पड़ते हैं छाले, आपभी करते है कुछ ऐसा तो हो जाएं सावधान
Mon, 20 May 2019 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस की दवाएं, पेन किलर बेवजह खाने से पेट की दीवार और खाने की थैली में छाले पड़ जाते हैं। अल्सर बनने से व्यक्ति को पेट दर्द होने लगता है। इसके अलावा गड़बड़ खानपान और दवाएं अधिक खाने की वजह से पेट में निष्क्रिय रहने वाला बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पायलोरी खतरनाक रूप धारण कर लेता है।
इससे अल्सर के साथ पेट और आंत के कैंसर का खतरा रहता है। इसके अलावा अधिक स्ट्रेस लेने से भी पेट में एसिड अधिक बनता है। ये बातें आईएमए के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट डॉ. गौरव चावला ने बताईं। आईएमए ने रविवार को ‘एसिड पेप्टिक डिस्ऑर्डर मैनेजमेंट’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन आर्यनगर स्थित एक होटल में किया।

इफ स्टाइल और खानपान को दुरुस्त करके पेट के अल्सर से बचा जा सकता है
मुख्य वक्ता गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट डॉ. गौरव चावला ने व्याख्यान के पहले पत्रकारों को बताया कि अधिक स्ट्रेस लेने से पेट की पैराइटस कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं और एसिड बनाने लगती हैं। इसे हाइड्रेक्लोराइड एसिड कहते हैं। लाइफ स्टाइल और खानपान को दुरुस्त करके पेट के अल्सर से बचा जा सकता है।
पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह अल्सर का लक्षण हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जेएस कुशवाहा ने किया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. अशोक कुमार निगम, डॉ. मयंक मेहरोत्रा, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला आदि रहे।