{"_id":"6ac2bf5979ec92a51607d4f7","slug":"donors-and-volunteers-dedicated-to-service-were-honored-kanpur-news-c-362-1-ka11012-158038-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेवा में जुटे दानदाता और सेवादार हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेवा में जुटे दानदाता और सेवादार हुए सम्मानित
विज्ञापन
कानपुर। श्री आनंदेश्वर अमरनाथ सेवा परिवार की ओर से बाबा अमरनाथ यात्रा मार्ग में लगाए गए
भंडारे के सफल आयोजन के बाद रविवार को पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह हुआ। यह बर्रा दो के गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। यहां विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, दानदाता और सेवादार शामिल हुए। मलेरकोटला की लंगर कमेटी श्री हनुमान मंदिर, शिव सेवक समिति उन्नाव शाखा और श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। भजन संध्या के साथ भोलेनाथ, राधा-कृष्ण और वीर हनुमान की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। अनिल चतुर्वेदी, अध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित, महामंत्री कृष्णकांत तिवारी, अजय मिश्रा, विजय सिंह, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, तेज सिंह यादव, मनोज विश्नोई आदि मौजूद रहे।