{"_id":"68b2168d6819e2e7a00437fb","slug":"doctors-will-not-be-able-to-vote-without-ima-identity-card-kanpur-news-c-362-1-ka11001-130121-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईएमए के पहचान पत्र के बिना मतदान नहीं कर सकेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईएमए के पहचान पत्र के बिना मतदान नहीं कर सकेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। आईएमए के 28 सितंबर को होने वाले चुनाव में संगठन की ओर से जारी पहचान पत्र के बिना चिकित्सक वोट नहीं डाल पाएंगे। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी प्रत्याशी या उसका समर्थक इसका प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति बैनर, होर्डिंग और पोस्टर का भी प्रयोग नहीं कर सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को आईएमए भवन में चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया व सचिव डॉ. जेएस कुशवाहा ने दी।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री के एक-एक, उपाध्यक्ष के चार, वित्त सचिव, वैज्ञानिक सचिव, संपत्ति सचिव, पुस्तकालय सचिव, सांस्कृतिक सचिव, क्रीड़ा सचिव व 48 सदस्य पदों के लिए आईएमए भवन में ईवीएम से चुनाव होगा। इसके एक घंटे बाद परिणाम आ जाएगा। इस बार 2,422 सदस्य चुनाव में भाग लेंगे। नामांकन प्रक्रिया छह सितंबर सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच सात को और नाम वापसी दस सितंबर को शाम पांच बजे तक हो सकेगी। 28 सितंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया को वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड करने की व्यवस्था की जाएगी। 25 अगस्त से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना होगा अन्यथा उनको अयोग्य घोषित किया जा सकता है। अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी व सचिव डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि आईएमए की कार्यकारिणी बैठक में 2025-26 की चुनाव समिति की जिम्मेदारी चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया, सचिव डॉ. जेएस कुशवाहा, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल व डॉ. वीके कपूर को दी गई है।