फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor's mobile was hacked and Rs 6.82 lakh was stolen from his credit card

Kanpur News: साइबर ठगों ने डॉक्टर का मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 6.82 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 05 Feb 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Doctor's mobile was hacked and Rs 6.82 lakh was stolen from his credit card
कानपुर। सुजातगंज के आनंदमय-2 अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर को इंटरनेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 6.82 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि उनके पास आरबीएल बैंक, एचडीएफसी और एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने लाइफ टाइम फ्री और बहुत अच्छी क्रेडिट कार्ड सीमा वाला अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


मना करने पर उसने बिना किसी प्रकिया के कंपनी का क्रेडिट कार्ड मिलने का झांसा दिया। फिर कार्ड चुनने के लिए लिंक दिया जिसे क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उसपर कॉल-मैसेज आना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससे पहले कि वह कुछ कर पाते, जालसाज ने 50 मिनट के भीतर उनके तीनों क्रेडिट कार्ड से 13 बार में 6 लाख 82 हजार 895 रुपये पार कर दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। इसके बाद थानाप्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed