{"_id":"5b78376542c792466c0ffe48","slug":"doctors-declared-the-patient-dead-and-taken-out-of-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"''अच्छों को बुरा साबित करना...'' गीत तो सुना होगा, पर यहां डॉक्टरों ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
''अच्छों को बुरा साबित करना...'' गीत तो सुना होगा, पर यहां डॉक्टरों ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरान कर देने वाली यह घटना यूपी के उन्नाव जिले की है। जहां डॉक्टरों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। धरती पर भगवान का रूप कहे जाने वाले इन डॉक्टरों ने जो किया उससे मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों के हंगामा करने पर पहुंचे चिकित्सकों ने मुन्नू की दोबारा जांच की। हालांकि हालत मरणासन्न देख उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
कुछ देर बाद अस्पताल से बाहर निकाल दिया
डेमो पिक
सदर कोतवाली क्षेत्र के दरबारी खेड़ा निवासी मुन्नू तिवारी (29) को पेट में संक्रमण होेने पर एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने गदनखेड़ा स्थित विश्वकर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद मुन्नू को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। परिजन अभी मुन्नू को लेकर घर जा ही रहे थे तभी उन्हें आभास हुआ कि मुन्नू सांस ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर युवक को रेफर कर दिया गया था
डेमो पिक
इस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों के हंगामा करने पर पहुंचे चिकित्सकों ने मुन्नू की दोबारा जांच की। इस दौरान उसे अस्पताल में दोबारा भर्ती कर उसे आक्सीजन दी गई। हालांकि हालत मरणासन्न देख उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन मुन्नू को लेकर कानपुर के एक अस्पताल चले गए। विश्वमकर्मा नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. आशुतोष ने बताया कि मृत घोषित करने की जानकारी उन्हें नहीं है। हालत बिगड़ने पर युवक को रेफर कर दिया गया था।