फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors and pharmacists missing from primary health centers, salaries withheld

Kanpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, फार्मासिस्ट गायब, वेतन रोका

Mon, 08 Dec 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Doctors and pharmacists missing from primary health centers, salaries withheld
कानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने रविवार को खुद देखी। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी गायब मिली। अनुपस्थित स्टाफ का वेतन काटने और सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे सीएमओ डॉ. नेमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरीपुरा, बिल्हौर पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीती सचान, चीफ फार्मेसिस्ट अशोक श्रीवास्तव और वार्ड बॉय रामानुज अनुपस्थित मिले। चिकित्सालय परिसर में झाड़ियां और साफ-सफाई संतोषजनक नहीं रही। इसके पहले सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बीरामऊ, शिवराजपुर की स्थिति देखी। यहां पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ उपस्थित मिला लेकिन परिसर में साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। सीएमओ ने अग्रिम आदेश तक ड्यूटी से गायब स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश किया है। सीएचसी बिल्हौर और शिवराजपुर के चिकित्सा अधीक्षक को तीन दिन के अंदर बिंदुवार आख्या देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed