फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor's wife death in kanpur

कानपुर: अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Sat, 15 May 2021 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 May 2021 12:32 PM IST
सार

मृतका मंजू वर्मा के पिता अर्जुन प्रसाद इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायाधीश के यहां पीआरओ हैं। अर्जुन प्रसाद ने बताया कि जनवरी 2019 को शादी सुशील के साथ की थी। शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे सुनील के छोटे भाई सुधीर ने फोन करके बताया कि भाभी छत से नीचे गिर गई हैं।

विज्ञापन
Doctor's wife death in kanpur
डॉ. मंजू वर्मा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में एक डॉक्टर की डॉक्टर पत्नी ने आठवीं मंजिल से कूदकर शुक्रवार देर रात जान दे दी। जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह प्रयागराज से कानपुर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना को संदिग्ध बताया और पति पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि डॉक्टर पति को थाने में पूछताछ के लिए ले गई। मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले डॉक्टर सुशील वर्मा बिठूर सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में टावर नंबर 5 की आठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर आठ-ए में अपनी पत्नी डॉ. मंजू वर्मा (30) और डेढ़ साल के बेटे रुद्रांश के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर सुशील वर्मा वर्तमान में जालौन मैं तैनात हैं। मृतका मंजू वर्मा के पिता अर्जुन प्रसाद इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायाधीश के यहां पीआरओ हैं। अर्जुन प्रसाद ने बताया कि जनवरी 2019 को शादी सुशील के साथ की थी। शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे सुशील के छोटे भाई सुधीर ने फोन करके बताया कि भाभी छत से नीचे गिर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब वह अपने परिवार के साथ कानपुर पहुंचे तो पता चला कि मंजू की मौत हो चुकी है। मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद सुशील ने फ्लैट लेने के लिए 40 लाख रुपए का लोन लिया था और वह लोन की किस्तें भरने के लिए मंजू से कहता था कि मायके वालों से पैसे लाओ और लोन की किस्तें भरो।


मृतका की मां रीना खुटार, भाई विष्णुकांत और दो बहने सरिता व गरिमा को जब हादसे की खबर लगी तो सभी बदहवास हो गए। मृतक डॉ. मन्जू वर्मा ने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed