{"_id":"68546d3388e7d08af80f8444","slug":"doctor-caught-in-rape-case-now-summoned-for-defamation-kanpur-news-c-12-1-knp1069-1157370-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुष्कर्म मामले में फंसे डॉक्टर अब मानहानि में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुष्कर्म मामले में फंसे डॉक्टर अब मानहानि में तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट में तैनाती के दौरान युवती से दुष्कर्म के मामले में विवादों में घिरे रहे डॉक्टर प्रेम सिंह अब मानहानि मामले में फंस गए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम प्रफुल्ल उपाध्याय ने डॉ. प्रेम सिंह को मानहानि के आरोप में 16 जुलाई को कोर्ट में तलब कर लिया है। वर्तमान में जालौन मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. प्रेम सिंह है। हैलट में तैनाती के दाैरान वर्ष 2023 में स्वरूपनगर थाने में एक युवती ने उनके खिलाफ दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। युवती की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। डॉ. प्रेम सिंह ने इस आपत्ति पर अपना लिखित जवाब कोर्ट में दाखिल किया था। इस जवाब में प्रेम सिंह द्वारा दुष्कर्म पीड़िता पर कई अपमानजनक व गंभीर आरोप लगाए गए थे। कोर्ट ने एफआर को खारिज करते हुए अग्रिम विवेचना के आदेश कर दिए थे। इसके बाद युवती ने डॉ. प्रेम द्वारा कोर्ट में दाखिल लिखित जवाब में उस पर लगाए गए अपमानजनक आरोप के मामले में कोर्ट में मानहानि का वाद दाखिल किया था। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने डॉ. प्रेम सिंह को तलब कर लिया है। (संवाद)